Upstox me account kaise banaye :- स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए सबसे पहले investors को Demat account खोलने की आवश्यकता पड़ती है, और भारत में कई ऐसे ब्रोकस हैं, जो investors को यह सुविधा प्रदान करते हैं।
इन्हीं में से एक ब्रोकर का नाम Upstox भी है। जो कि काफी लोकप्रिय भी है और विश्वसनीय भी है। लेकिन कई Investors को यह जानकारी नहीं है, कि Upstox me account kaise banaye ? जिसके कारण वे इस Trading App का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
तो चलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम जानते हैं, कि Upstox me account kaise banaye साथ ही हम यह भी जानेंगे, कि क्या Upstox ट्रेडिंग अकाउंट free है या फिर chargable ? तो चलिए शुरू करते हैं।
Upstox में Demat Account कैसे खोलें ? – Upstox me account kaise banaye
सबसे पहले हम आपको यह बता दे, कि Upstox में खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रक्रिया के माध्यम से खोला जा सकता है।
जी हां दोस्तों, Upstox अपने investors को यह सुविधा प्रदान करता है। तो आइए हम दोनों ही माध्यमों से Upstox में डीमैट अकाउंट खोलने की प्रक्रिया को समझते हैं।
- Upstox में Demat account खोलने की ऑनलाइन प्रक्रिया :-
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Upstox app डाउनलोड करें।
- डाउनलोड करने के बाद आपको सबसे पहले ही यहां पर Open trading account का ऑप्शन मिल जाएगा जिस पर आप को क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपसे कुछ Basic detail पूछे जाएंगे जैसे – मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि।

- सभी जानकारियां भरने के बाद आपका मोबाइल नंबर verification किया जाएगा। जिसके लिए आपके मोबाइल पर OTP भेजा जाएगा। अब आप OTP डाल कर अपना मोबाइल नंबर Verify करें।
- Verify करने के बाद Sign up पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद अगले स्क्रीन में आपको पैन कार्ड नंबर और Date of birth भरकर Next पर क्लिक करना है।

- अब फिर से अगली स्क्रीन में आपको अपना gender, Marital status, Annual income, Trading experience, इत्यादि कई जानकारियां भरनी होंगी।
- सभी जानकारियां भर लेने के बाद जब आप Next पर क्लिक करते हैं, तो आपसे Tax पर Declaration को एक्सेप्ट करने के लिए कहा जाता है। जहां पर आप एक बॉक्स में एक करके Next पर क्लिक करें।

- अब अगले स्क्रीन पर आपसे Trading Priority के बारे में जानकारी ली जाएगी। जिसमें से आपको यह चुनना है, कि आप किस लिए अपना ट्रेडिंग अकाउंट खोला जा रहा है। जैसे – इक्विटी, फ्यूचर एंड ऑप्शन, करेंसी और कमोडिटी इत्यादि। इनमें से आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं।

- किसी भी एक प्रकार के ट्रेडिंग ऑप्शन को चुनकर अब आप Next पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने अगले स्क्रीन पर आपसे Bank account details की जानकारी मांगी जाएगी। जिसमें आपको अपने बैंक अकाउंट से संबंधित सभी जानकारियां भर देनी है और Next पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपसे आपका Digital signature upload करने के लिए कहा जाएगा। जहां पर आपको एक सफेद पन्ने पर अपना साइन करना है और अपने मोबाइल में एक फोटो खींच लेना है। अब अपलोड बटन पर क्लिक करके आप अपने साइन को अपलोड कर सकते हैं।

- अब Next बटन पर क्लिक करने के बाद Next स्क्रीन पर आपको Digi locker के साथ अपना अकाउंट कनेक्ट करना है। जिसके लिए आप Connect your Digi locker with Upstox पर क्लिक करें।

- क्लिक करने के बाद आप अपना आधार नंबर डालें और Next बटन पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद अपने मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करें और कंटिन्यू पर क्लिक करें।
- अब Upstox द्वारा आपका Digi locker access करने की अनुमति मांगी जा रही है। जिसमें आपको Allow पर क्लिक कर देना है।
- allow पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी पिक्चर अपलोड करनी है। जिसमें आपको तुरंत ही अपनी एक सेल्फी क्लिक करनी होगी और उसे अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना लोकेशन भी शेयर करना है। जो कि आप शेयर लोकेशन बटन पर क्लिक करके कर सकते हैं।


- अब आप अगले स्क्रीन पर आ जाएंगे। जहां पर आपसे Upstox को रेफर करने के लिए कहा जाएगा। जिससे आप refer भी कर सकते हैं, skip कर सकते हैं।
- अब अगली पेज पर आपका email address Verify किया जाएगा।जहां पर आपके ईमेल पर OTP भेजा जाएगा और आपको OTP डालकर अपना ईमेल Verify कर लेना है।
- अब अगले पेज पर आपको Sign up for free का ऑप्शन मिलेगा। जहां पर आपको Yes पर क्लिक कर देना है और continue पर क्लिक करना है।
- अब इसी तरह आपसे कई तरह की जानकारियां पूछे जाएंगे। जिसको भरकर आपको Next पर क्लिक करते जाना है।
- अब अंत में आपसे आपके सभी दस्तावेजों जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, इत्यादि का फोटो अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। जिसमें आपको अपनी स्कैन कोई हुई कॉपी अपलोड कर देनी है।

- सभी कॉपी अपलोड करने के बाद अब आप 24 से 48 घंटे तक का इंतजार करें और उसके बाद Upstox आपका Demat account open कर दिया जाएगा।
Note :- ऊपर दी गयी सभी Images हमारी नहीं है, हमने सिर्फ इनको लोगो की जानकारी के लिए इस्तेमाल किया है, इन सभी Images का राइट siptolumpsum.net वेबसाइट का है।
2. Upstox में Demat Account खोलने की ऑफलाइन प्रक्रिया
आप Upstox में अपना Demat account ऑफलाइन तरीके से भी खोल सकते हैं। जिसके लिए आपको Upstox ऑफिस में अपनी सभी दस्तावेजों को भेजने की जरूरत होगी।
- सबसे पहले आपको Demat account ओपन करने का एक ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके Upstox में Demat account ओपनिंग फॉर्म को प्राप्त कर सकते हैं और उसे भर सकते हैं।
Upstox Trading Account Opening Form
- यह फॉर्म कुल 19 पेजों का होगा, जिसे आप को सावधानीपूर्वक भरना है।
- इस फॉर्म को पूरा कर लेने के बाद आप इसमें अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी अटैच करें और इसके साथ ही सभी केवाईसी दस्तावेजों को भी अटैच करें। जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी, इत्यादि।
- आपको सभी दस्तावेजों की जानकारी फॉर्म में ही मिल जाएगी। जिसे लगाकर आपको कंपनी के एड्रेस पर सभी दस्तावेजों को भेज देना है।
- आप नीचे दिए गए एड्रेस पर अपना Demat account खोलने के लिए सभी दस्तावेजों को कोरियर करें
RKSV Securities India Private Limited
Salasar Business Park,
Off 150 Feet Flyover Road,
Bhayandar West, Thane – 401101, Maharashtra
- जब आपके सभी दस्तावेज RKSV Securities India Private Limited को मिल जाते हैं, तो आपको आप स्टाफ की तरफ से कॉल किया जाएगा और आपसे कुछ जानकारियां पुछी जाएंगी। और इसके 2 दिन बाद ही आपका Demat account खोल दिया जाएगा।
Upstox में Demat Account खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
ऊपर हमने Upstox me account kaise banaye के बारे में जाना, अब हम Upstox में Demat Account खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज के बारे में जानते है।
यदि आप भी Upsotx में अपना ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है। जो कि इस प्रकार है :-
- पहचान प्रमाण पत्र
आधार कार्ड और पैन कार्ड (इसके साथ ही आप जिस मोबाइल नंबर का उपयोग करके ट्रेडिंग अकाउंट खोल रहे हैं। वह मोबाइल नंबर आप के आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए।)
- पता प्रमाण
आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक प्रमाण
बैंक स्टेटमेंट/चेक/पासबुक
FAQ’S :-
Q1. Demat account खोलने के लिए क्या करना पड़ता है ?
Ans :- Demat account खोलने के लिए आपको कई सारी प्रक्रियाएं अपनानी पड़ती है। जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी हमने इस लेख में बताई है।
Q2. क्या Upstox को डीमैट खाते की आवश्यकता है ?
Ans :- जी हां, यदि आप Upstox के द्वारा भी ट्रेडिंग करना चाहते हैं, तो आपको Demat account खोलना होगा। आप ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों ही प्रक्रिया द्वारा अपना अकाउंट खोल सकते हैं।
Q3. Upstox मे डीमेट लेनदेन शुल्क क्या है ?
Ans :- Upstox में Demat account खोलने के लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है। परंतु यदि आप कोई अन्य ट्रेडिंग प्रकार के लिए खाता खोलना चाहते हैं, तो आपको कुछ शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
Q4. Upstox कितना चार्ज लगता है ?
Ans :- Upstox शुरुआत से समय में किसी भी तरह का शुल्क नहीं लेता है। परंतु बाद में Upstox द्वारा रखरखाव का शुल्क ₹150 प्रतिवर्ष लिया जाता है।
Q5. Upstox Customer care number क्या है ?
Ans :- Upstox का कस्टमर केयर नंबर 022 7130 9985 और 022 4179 2285 है।
निष्कर्ष :-
आज के इस लेख में हमने जाना, कि Upstox में Demat account कैसे खोलें ? ( Upstox me account kaise banaye ).
उम्मीद है, कि इसके माध्यम से आपको Demat account खोलने के सभी स्टेप्स के बारे में जानकारियां मिल पाई होंगी।
यदि आपको Upstox me account kaise banaye खोलने से संबंधित कोई अन्य जानकारियां चाहिए, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।
Also Read :-
- Exide Share Price Target 2023, 2024, 2025, 2026, 2030
- Ttml Share Price Target 2023, 2024, 2025, 2026, 2030
- Trident Share Price Target 2024, 2025, 2026, 2030
- HFCL Share price target 2024, 2025, 2026, 2030
- Suzlon Share price target 2024, 2025, 2026, 2030
- Rain Industries Share Price Target 2024, 2025, 2026, 2030
- Clean science share price target 2023, 2024, 2025, 2036, 2030
- Urja Global Share Price Target 2024, 2025, 2026, 2030